शहर के चार केंद्रों पर सीटीईटी आज
जमशेदपुर. केंद्रीयशिक्षक पात्रता परीक्षा (सी-टेट) शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर रविवार को होगी। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसमें पेपर-2 की परीक्षा होगी। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक चलेगी। इसमें पेपर-1 की परीक्षा होगी। सभी केंद्रों पर परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्राधीक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किया गया है।
शहरके इन केंद्रों पर होगी परीक्षा : चिन्मयाविद्यालय, टेल्को, शिक्षा निकेतन, टेल्को, जेपीएस, बारीडीह, डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर