ट्रक ने मारी टक्कर महिला टेंपो से गिरी
जमशेदपुर . टेल्कोथाना अंतर्गत नीलडीह गोलचक्कर के पास शनिवार शाम ट्रक ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में टेंपो में सवार बलरामपुर निवासी काजली रूहीदास गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। काजली रूहीदास को उनके बेटे प्रभात रूहीदास ने टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।