- Hindi News
- आदित्यपुर में फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज
आदित्यपुर में फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज
आदिवासी कल्याण समिति कुलुपटांगा द्वारा दो दिवसीय 10वें फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को रंगारंग आगाज हुआ। दो दिनों तक चलने वाले टूर्नामेंट में कुल 32 टीम हिस्सा ले रही है, विजेता समेत टॉप चार टीमों के बीच 57 हजार की नगद राशि के साथ जर्सी बूट एवं ट्रॉफी बतौर ईनाम बांटे जाएंगे। मुख्य अतिथि आरकेएफएल के वाइस प्रेसीडेंट शक्ति पदो सेनापति थे। उद्घाटनकर्ता नप अध्यक्ष राधा सांडिल ने अपनी ओर से हर गोल पर नगद सौ रुपए का ईनाम अपनी ओर से देने का ऐलान किया। आरआईटी थाना प्रभारी इंद्रजीत प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। विजेता टीम को 20 हजार रुपए नगद जर्सी बूट ट्रॉफी दिए जाएंगे। दूसरे स्थान की टीम को 15, तीसरे को 12 चौथे टीम को 10 हजार रुपए की नगद राशि दी जाएंगी।
20-20 मिनट के होंगे मैच
आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक मैच 20-20 मिनट के होंगे। मैच के रेफरी जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन के हैं। विश्वस्त रेफरी को शामिल करने से प्रतियोगिता की महत्ता बढ़ गई है। टूर्नामेंट के बेस्ट खिलाड़ी, बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट स्कोरर तथा बेस्ट डिफेंडर को अतिरिक्त पुरस्कार दिए जाएंगे।
दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज करते अतिथि