पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोलकाता के कलाकार प्रस्तुत करेंगे रामलीला

कोलकाता के कलाकार प्रस्तुत करेंगे रामलीला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रके अवसर पर होने वाली रामलीला की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस वर्ष रामलीला उत्सव 28 सितंबर से साकची स्थित रामलीला मैदान में शुरू होगा, जिसका समापन चार अक्टूबर को रावण वध, अयोध्या वापसी राज्याभिषेक के साथ होगा।

रामलीला का आयोजन रामलीला उत्सव समिति की ओर से शहर में पिछले 23 वर्षों से किया जा रहा है। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष रामफल मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि रामलीला की शुरुआत संध्या साढ़े आठ बजे होगी। इस वर्ष कोलकाता के सत्या सागर बंधु के कलाकार रामलीला प्रस्तुत करेंगे। रामफल मिश्रा ने कहा कि महंगाई के कारण इस बार रामलीला नौ दिनों की बजाए सात दिनों की होगी।

एक नजर

>>28 सितंबर : नारदसंवाद, धनुष यज्ञ, परशुराम लक्ष्मण संवाद

>>29सितंबर : श्रीरामविवाह, वनवास, केवट संवाद, भरत मिलाप

>>30सितंबर : सूर्पणखानाक काटने का प्रसंग, सीता हरण

>>एकअक्टूबर : बालीवध, लंका दहन, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण-मेघनाथ संग्राम, कुंभकरण वध

>>दोअक्टूबर : रावण-सुलोचनासंवाद

>>तीनअक्टूबर : अहिरावणवध, राम-रावण संग्राम

>>चारअक्टूबर : रावणवध, अयोध्या वापसी, राज्याभिषेक