पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुलने से पहले केयू परिसर में बनेगा पुलिस पिकेट

खुलने से पहले केयू परिसर में बनेगा पुलिस पिकेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोल्हानविश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के साथ घटी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसका पुख्ता इंतजाम करने की तैयारी कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) प्रशासन ने शुरू कर दी है। सात अक्टूबर को विवि खुलने के पहले ही एक पुलिस पिकेट विवि परिसर में बन जाएगा। ताकि, भयमुक्त होकर पदाधिकारियों द्वारा कार्य किया जा सके।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा डे-नाइट विवि की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस की गश्त जारी की गई है। घटना की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। इस संबंध में कुलपति डाॅ. आरपीपी सिंह ने बताया कि विवि के पदाधिकारियों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराने के लिए प्रशासन ने आश्वस्त किया है। जरूरत के अनुसार सुरक्षा बल केयू को मिलेगा। उन्होंने बताया कि केयू के नवनिर्मित भवन में शिफ्ट होने के बाद विवि परिसर का सीमांकन कराते हुए इसकी बाउंड्री भी होगी।

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. गंगा प्रसाद सिंह ने कहा कि शनिवार को हुई घटना के दौरान मूकदर्शक बने रहने वालों को शर्म आनी चाहिए। इनमें केयू के पदाधिकारी और कर्मचारियों के साथ-साथ छात्र और उनके अभिभावक भी थे। लेकिन, वे देखते रहे। यही नहीं उनमें से कुछ ने अपने मोबाइल से तस्वीरें भी ली, लेकिन किसी ने भी तत्काल पुलिस को फोन नहीं किया। उन पदाधिकारियों और कर्मचारियों को यह सोचना होगा कि कभी वे भी इस हालत में पहुंच सकते हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि आरोपी छात्रों की तस्वीर उपलब्ध हैं, फिर भी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना से छात्रों को ही नुकसान हुआ है, छुट्टी के पूर्व पार्ट टू का रिजल्ट जारी होना था, जो नहीं हो सका।

वैसे लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो मूकदर्शक बने रहे : डॉ. गंगा प्रसाद

परीक्षा नियंत्रक डाॅ. गंगा प्रसाद सिंह को विश्वविद्यालय खुलने के पूर्व अंगरक्षक मुहैया कराया जाएगा। इस संबंध में केयू द्वारा पुलिस प्रशासन से मांग की गई है। जिसपर पुलिस द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके अतिरिक्त अन्य पदाधिकारियों के कार्यालय के समक्ष भी कार्य अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था होगी।

सुरक्षामें प्रशासन देगा सहयोग

डीआईजीमो. नेहाल ने कहा कि घटना की जानकारी के लिए अनुसंधान जारी है। विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाएग