पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नानी के डांटने पर छात्रा ने लगाई फांसी

नानी के डांटने पर छात्रा ने लगाई फांसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजादनगरथाना अंतर्गत हयात नगर में मंगलवार को नानी की डांट सुनकर मुस्कान (13 वर्ष) ने खुदकुशी कर ली। वह मानगो अवस्थित केरला पब्लिक स्कूल की छठी कक्षा में पढ़ती थी। वह अपने मामा के पास हयात नगर में रहती थी।

छात्रा के मामा मो. तारिक ने बताया कि मंगलवारी की सुबह उनकी मां (छात्रा की नानी) ने किसी बात को लेकर मुस्कान को डांटा था। गुस्से में आकर मुस्कान ने फांसी लगा ली। सुबह करीब 9.30 बजे घरवालों ने मुस्कान को फंदे से लटका देखा। इसके बाद उसे नीचे उतारा गया और एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एमजीएम अस्पताल में मृत छात्रा के परिजन।

सरजमदा में महिला ने की आत्महत्या

परसुडीह थाना अंतर्गत सरजमदा में जीएल चर्च के पास सोमवार की रात दयामंती मुर्मू (22 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति समारू मुर्मू बीएसएफ के जवान हैं और वह दुमका में पदस्थापित हैं। तीन माह पूर्व ही उनकी शादी हुई थी। मृतका भाई के घर पर रहती थी। सुबह में जब दयामंती कमरे का दरवाजा नहीं खोली तो उसके भाई ने दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद उसने दयामंती को कमरे में पंखे से गमछी के सहारे लटका पाया। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतका के कमरे से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि मृतका काफी दिनों से बीमार थी अौर उसका इलाज चल रहा था।