- Hindi News
- इंटक नेता ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
इंटक नेता ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
जमशेदपुर |झारखंड प्रदेशकांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड प्रदेश असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष भरत सिंह ने मंगलवार को जुगसलाई स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ पीके साहू और संजय सिंह की सराहना की। मौके पर एसपी सिंह, रामलाल पासवान, दशरथ शुक्ला, संदीप सिंह, मो इलियास आदि उपस्थित थे।