सीखो और कमाओ योजना लागू करने की मांग
सांसदविद्युतवरण महतो ने मंगलवार को दिल्ली में अल्पसंख्यक मंत्री डॉ नजमा हेपतुल्ला से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने मंत्री से मांग की कि केंद्र द्वारा चलाई जा रही सीखो और कमाओ, नई रोशनी जैसी योजनाओं को अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि झारखंड में अल्पसंख्यकों की आबादी 18 फीसदी है।
इसमें मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन सहित कई अन्य अल्पसंख्यक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री की घोषणा के तहत अपने संसदीय क्षेत्र के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र में मल्टी सेक्टरल डेवलपमेंट प्रोग्राम स्कीम के तहत शौचालयों का निर्माण करवाएंगे।
इसके लिए स्वयंसेवी संगठनों से भी बात करेंगे। उन्होंने मंत्री से कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से रांची में मदरसा इस्लामिया की स्थापना की गई थी। वह एक धरोहर के समान है। इसकी सुरक्षा और देखभाल नहीं होने के कारण जर्जर होती जा रही है। डॉ नजमा हेपतुल्ला ने सांसद को सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
जमशेदपुर को नगर निगम बनाने की मांग