पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाय की खरीद पर मालिक का बीमा

गाय की खरीद पर मालिक का बीमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जिलेमें दूध उत्पादन को बढ़ावा देने और गरीबों की आय वृद्धि योजना के तहत बैंकों के सहयोग से दुधारू गाय खरीदने पर मालिक का एक लाख की एक्सीडेंट बीमा किया जा रहा है। यह बीमा स्वत: हो जाता है। इसमें बीमा कंपनियों का बैंकों से टाइअप है। पूर्व में 60 रुपए में बछिया का भी बीमा किया जाता था, लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिला में 25 हजार बछियों का बीमा का लक्ष्य हासिल करने के बाद इस योजना को बंद कर दिया गया है। योजना में बछिया के लिए पोषाहार भी शामिल है। 15 दिन की बछिया के लिए 90 दिनों तक आधे दाम पर 14 रुपए में 10 किलोग्राम पोषाहार दिया जाता था। 90 दिन से अधिक के बाद बछिया जब तक मां नहीं बन जाती है, तब तक छह रुपए प्रति किलोग्राम की दर से पोषाहार मिलेगा। दूध वाली गाय के लिए 7.50 रुपए प्रति किलोग्राम पोषाहार मिलेगा। 2.5 लीटर दूध पर एक किलोग्राम कैटल फीड और बॉडी मेंटेनेंस के लिए 24 घंटे में एक किलोग्राम अलग से कैटल फीड दिया जाएगा। यदि कोई गाय 10 लीटर दूध देती है, तो चार केजी फीड के साथ एक केजी ऊपर से फीड दिया जाएगा। जिले में 28 बैफ केन्द्र हैं, जहां से पोषाहार उपलब्ध कराया जाता है। बछिया को कृत्रिम गर्भाधान के लिए लाभुक के घर बैफ का कर्मचारी जाता है। इसकी रसीद भी कर्मचारी द्वारा दी जाती है। बछिया के ढाई माह की गर्भवती होने पर दो केवी मिनिरल फीड मुफ्त दिया जाता है। ये योजनाएं सरकार की ओर से चल रही हैं।