पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी के साथ दर दर भटक रही मां

बेटी के साथ दर-दर भटक रही मां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | कोवालीथाना अंतर्गत पुटलुपंग की मल्लिका मंडल पांच वर्षीय बेटी के साथ दर-दर भटक रही है। ससुरालवालों ने मल्लिका मंडल को घर से निकाल दिया है। इधर, पति प्रकाश मंडल ने भी इनका साथ छोड़ दिया। प्रकाश पांच दिनों से गायब है। मल्लिका अपनी फरियाद लेकर कोवाली और महिला थाना भी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को महिला मजदूर यूनियन की उपाध्यक्ष लक्की सिंह पिंकी सिंह के साथ मल्लिका एसएसपी एवी होमकर से गुहार लगाने पहुंची। मल्लिका ने एसएसपी को बताया कि 13 सितंबर को जेठ रामरंजन मंडल और जेठानी नमिता मंडल ने प्रकाश की पिटाई की थी। मल्लिका ने एमजीएम अस्पताल में प्रकाश का इलाज कराया। इलाज कराने के बाद ससुरालवालों ने प्रकाश को भी भड़का दिया, जिसके कारण वह उन्हें छोड़कर कहीं चला गया है। इधर, ससुरालवालों ने भी मां-बेटी को घर से निकाल दिया। पांच दिनों से मल्लिका अपनी बेटी को लेकर इधर- उधर भटक रही है। एसएसपी ने मामले में जांच का आश्वासन दिया।