- Hindi News
- दुष्प्रचार कर रहे दूसरे दल के नेता : आजसू
दुष्प्रचार कर रहे दूसरे दल के नेता : आजसू
जमशेदपुर | परसुडीहस्थित हलुदबनी में जुगसलाई के विधायक रामचन्द्र सहिस द्वारा एक करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किए जाने से दूसरे दल के नेता घबरा गए हैं। वे लोगों के बीच दुष्प्रचार कर रहे हैं। यह बातें मंगलवार को परसुडीह स्थित आजसू प्रखंड कार्यालय में पार्टी के केन्द्रीय सचिव कन्हैया सिंह ने पत्रकारों से कहीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर सभी योजनाओं का काम शुरू हो जाएगा। मौके पर सचिन प्रसाद, माणिक मल्लिक, आनंद स्वर्णकार, वारिस खान आदि उपस्थित थे।