आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
जमशेदपुर | कोवालीमें महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी अनूप मंडल को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को एसएसपी एवी होमकर को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के पांच दिन हो गए, लेकिन पुलिस ने आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। वह बस्ती में सरेआम घूम रहा है। पीड़िता के अनुसार, 18 सितंबर को वह घर में अकेली थी, इसी दौरान अनूप मंडल घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। चिल्लाया तो वह फरार हो गया। इस संबंध में कोवाली थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।