पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र में नौ दिनों तक रहेगी डांडिया की धूम

नवरात्र में नौ दिनों तक रहेगी डांडिया की धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. शहर में नवरात्र की तैयारी जोरों पर है। गुरुवार से दुर्गा पूजा की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही नौ दिनों तक गरबा और डांडिया की धूम रहेगी। एक तरफ युवाओं में गरबा डांडिया का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं, शहर के गुजराती नॉन गुजराती संस्थानों ने डांडिया के आयोजन की तैयारी कर ली। नौ दिनों तक डांडिया की खनक सुनाई देगी।
सूरत गुजराती संघ, बिष्टुपुर में नवरात्र को लेकर डांडिया की तैयारी करतीं युवतियां।

यहां होंगे आयोजन

-डांडिया रास गरबा

कहां : गुजरातीसनातन समाज, बिष्टुपुर

कब: 25सितंबर काे शाम सात से रात 12 बजे तक

-डांडिया उत्सव

कहां : नवरात्रिमहोत्सव समिति, गुजराती स्कूल, साकची

कब: 25सितंबर को शाम 7.30 से रात 12 बजे तक

-डांडियारास गरबा

कहां :सरदार पटेलमंच, कदमा

कब: 25सितंबर को शाम 7.30 से रात 12 बजे तक

-डांडिया उत्सव 2014

कहां :सूरत गुजरातीसंघ, बिष्टुपुर

कब: 25सितंबर को शाम 7.30 से रात 12 बजे तक