पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानगो में आज छह घंटे नहीं रहेगी बिजली

मानगो में आज छह घंटे नहीं रहेगी बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | मानगोके चेपा पुल फीडर से सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे चेपा पुल, जाकिरनगर रोड सात से रोड नंबर 28 आसपास के अन्य क्षेत्रों में छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। यह जानकारी बिजली बोर्ड के मानगो कार्यालय के सहायक अभियंता संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रोड चौड़ीकरण को लेकर चेपा पुल से जुड़े बिजली खंभों को हटाया जाएगा। इसलिए बोर्ड छह घंटे फीडर से बिजली कटौती करेगी। काम पूरा होने के बाद बिजली बहाल कर दी जाएगी।