साधु बन आया रावण, सीता का किया हरण
रामलीलाउत्सव समिति की ओर काशीडीह में चल रहे रामलीला के दूसरे दिन सोमवार को सूर्पनखा की नाक काटने, सीता हरण की लीला का मंचन देखने को दर्शक काफी उत्सुक थे।
इस दौरान कोलकाता से आए सत्या सागर बंधु नाट्य मंडली के कलाकारों ने सूर्पणखा की नाक कटने की घटना को बखूबी पेश किया। उन्होंने रामलीला में सीता हरण के दृश्य को पेश करते हुए दिखाया कि किस प्रकार रूप बदल कर साधु रूप में रावण कुटिया में आकर है और भिक्षा मांगता है। सीता जैसे ही भिक्षा देने आती हैं, तो छल से रावण सीता का हरण कर आकाश मार्ग से लंका पहुंचता है। वहीं मंगलवार को बाली वध, लंका दहन, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण-मेघनाथ संग्राम, कुंभकरण वध का मंचन किया जाएगा।
काशीडीह में रामलीला का मंचन करते कलाकार।