पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत विषय पर प्रतियोगिता

स्वच्छ भारत विषय पर प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। नेहरूयुवा केंद्र पूर्वी सिंहभूम ने सोमवार को गोलमुरी के टुइलाडुंगरी स्थित कालिंदी समिति में स्वच्छ भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें केपीएस गोलमुरी की कक्षा नौ की प्रियंका कुमारी प्रथम, एडीएलएस सोसायटी साकची के कक्षा पांच के जयदेव कालिंदी द्वितीय और आदर्श आरक्षी मिडिल स्कूल सीतारामडेरा के कक्षा सात के गुंजन कालिंदी तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को सोशल एक्शन के निदेशक रवि शंकर ने पुरस्कृत किया। मौके पर अनुरीता केशरी, अमर कालिंदी आदि मौजूद थे।