यूनियन ने श्रम मंत्री का किया स्वागत
जमशेदपुर | टीएमएलड्राइवलाइन्स वर्कर्स यूनियन ने प्रदेश के श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी का स्वागत स्थानीय परिसदन में किया। मौके पर यूनियन महामंत्री आरके सिंह समेत कार्यकारी अध्यक्ष रामनारायण शर्मा, सीआर दहल, बीके शर्मा, उमेश प्रसाद सिंह, अनिल कुमार सिंह, शिवनारायण सिंह, दीपक दास, आर मिश्रा, अमित कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।