शिक्षा विभाग के कर्मियों ने की सफाई
जमशेदपुर। स्वच्छभारत, स्वच्छ विद्यालय अभियान के अंतर्गत सोमवार को शिक्षा विभाग में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के करीब 30 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों की मानें तो स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ विद्यालय अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत शिक्षा विभाग से हुई। इसके बाद अब यह अभियान स्कूलों में चलाया जाएगा।