पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लक्ष्मीनगरइलाके म

लक्ष्मीनगरइलाके म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुटबॉल मैदान में पसरी गंदगी

लक्ष्मीनगरस्थित फुटबाल मैदान में काफी दिनों से सफाई नहीं हुई हैै। इस कारण मैदान में कचरे का अंबार है। खेलकूद का आयोजन बंद हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। मैदान की सफाई के लिए लोगों को चंदा इकट्ठा करना पड़ रहा है।


लक्ष्मीनगरइलाके में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। यहां काफी दिनों से सफाई नहीं हुई है। सड़क किनारे घराें के आसपास गंदगी पसरी है। गंदगी के कारण बदबू फैल रही है। इससे बस्तीवासियों का जीना दूभर हो गया है। यहां साफ-सफाई की जिम्मेदारी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की है। मगर संबंधित विभाग के अधिकारियों को सफाई कार्य से कोई सरोकार नहीं है। तकरीबन एक माह से बस्ती में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचे हैं। अव्यवस्था का आलम यह है कि बस्ती में कचरे का उठाव बंद है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारी फैल रही है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले बागबेड़ा इलाके में गंदगी के कारण डायरिया फैल गई थी। इससे कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सरकार ने जिला प्रशासन को तत्काल ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने के साथ दवा साफ-सफाई के पर्याप्त इंतजाम करने का आदेश दिया था। बावजूद इसके जमशेदपुर अक्षेस पर इसका कोई असर नहीं है। गंदगी के चलते स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। इनका कहना है कि जमशेदपुर अक्षेस की अनदेखी के चलते यहां कभी भी बड़े पैमाने पर संक्रामक बीमाारी फैल सकती है।

लक्ष्मीनगर इलाके में साफ-सफाई नहीं होने से पसरी गंदगी।

लक्ष्मीनगर में चरमराई सफाई व्यवस्था

यहां काफी दिनों से सफाई नहीं हुई है। सड़क से लेकर मैदान में कचरे का अंबार है। इससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। जिम्मेदारों को ध्यान देने की आवश्यकता है। रामपुकारराय, स्थानीयनिवासी

गंदगीके चलते लोग संक्रामक बीमारी की चपेट में रहे हैं। इलाके में तत्काल ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की जरूरत है। इसपर स्वास्थ्य विभाग को ध्यान देनी चाहिए। हर्षकुमार, स्थानीयनिवासी

जमशेदपुर अक्षेस के जिम्मे है काम, एक माह से सफाई व्यवस्था ठप, फैल सकती है संक्रामक बीमारी