पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो इंजीनियरिंग छात्रों की भुवनेश्वर में मौत

दो इंजीनियरिंग छात्रों की भुवनेश्वर में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | भुवनेश्वरके ठनगी में सोमवार को शहर के दो इंजीनियरिंग छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों दोस्त परीक्षा देकर लौट रहे थे, तभी खड़े डंपर से उनकी बाइक टकरा गई। मृतकों में जमशेदपुर कोर्ट में पदस्थापित असिसटेंट पब्लिक प्रोस्क्यूटर (एपीपी) सतीश कुमार शुक्ला के पुत्र अंकित शुक्ला और जुगसलाई गौशाला रोड स्थित बर्फ फैक्ट्री संचालक मनमोहन गुप्ता के पुत्र हर्षित गुप्ता शामिल हैं। दोनों भुवनेश्वर के शिक्षा अनुसंधान यूनिवर्सिटी (आईटीआर) में थर्ड ईयर के छात्र थे। सोमवार को परिजनों को सूचना मिलने पर हर्षित के घर वाले ट्रेन से भुवनेश्वर के लिए निकल चुके थे। वहीं, एपीपी इलाहाबाद में हैं। वे हवाई मार्ग से सीधे भुवनेश्वर पहुंचेंगे।

पड़ोसियों को देर रात घटना की जानकारी मिली तो कई लाेग हर्षित के जुगसलाई स्थित आवास पहुंचे। परिजनों को भी हर्षित के घायल होने की जानकारी थी। वे हादसे से अनजान थे। इधर, पड़ाेसियों का कहना था कि अनहोनी की सूचना मिली है, लेकिन भगवान करे यह अफवाह हो। पड़ोसियों के अनुसार, हर्षित काफी मिलनसार, मृदुभाषी और मेधावी छात्र था। वह अपने साथियों के बीच भी काफी लोकप्रिय था।