जमशेदपुर. कोहरे का असर अब लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ने लगा है। इससे ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। बिहार और दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हावड़ा के पांसपुड़ा में नदी के पास ज्यादा कोहरा होने की वजह से सुबह इस्पात और जनशताब्दी ट्रेन रोक दी गईं। इस कारण टाटानगर में 10.40 बजे आने वाली इस्पात एक्सप्रेस 11.30 बजे, सुबह 9.50 में आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस 10.35 बजे आई।
रविवार को दिल्ली से आने वाली राजधानी विलंब होने के कारण भुवनेश्वर से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 3.50 की बजाय शाम 6.00 बजे, हावड़ा जाने वाली बड़बिल एक्सप्रेस 5.00 की बजाय 6 बजे, सुबह 10.40 बजे आने वाली पठानकोट टाटा
जम्मूतवी एक्सप्रेस दोपहर 3.30 बजे और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस रात साढ़े दस बजे के बाद टाटानगर पहुंची।