पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र सड़क पर, बंद कराया कॉलेज

छात्र सड़क पर, बंद कराया कॉलेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज की बीएड प्रैक्टिकल परीक्षा मामले के वीक्षक द्वारा छात्रा पर प्राथमिकी कराने के विरोध में शहर के छात्र संगठनों ने सोमवार को कॉलेज बंद कराया और हंगामा किया। छात्र नेताओं ने कहा कि जब तक दोषी शिक्षिका शुभ्रा सरकार को कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) प्रशासन सेवा मुक्त नहीं करता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। छात्र नेताओं ने केयू के वीसी को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर शिक्षिका पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आरके दास ने कहा कि बीएड प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान उसके बाद जो कुछ भी हुआ था, उसकी जांच के लिए दो अलग- अलग कमेटी बनाई गई थी। दोनों कमेटी की रिपोर्ट गई है। दोनों रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद मंगलवार को फाइनल रिपोर्ट केयू प्रशासन को भेज दी जाएगी।

72 घंटे में दोषी पर कार्रवाई : वीसी

केयू के वीसी डॉ आरपीपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बना दी गई है। यह कमेटी 72 घंटे में रिपोर्ट देगी। कमेटी की रिपोर्ट पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में जो भी दोषी होगा उस पर 72 घंटे में कार्रवाई की जाएगी।

एबीवीपीने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी : बीएडशिक्षिका शुभ्रा सरकार को हटाने की मांग को लेकर एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री रवि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में छात्र नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को केयू के वीसी डॉ आरपीपी सिंह से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केयू प्रशासन से दोषी शिक्षिका पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई। रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि 24 घंटे के अंदर अगर आरोपी शिक्षिका को यूनिवर्सिटी प्रशासन नहीं हटाता है, तो परिषद उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। प्रतिनिधिमंडल में छात्र नेता राकेश पांडेय, बंटी उपाध्याय, सतनाम सिंह आदि शामिल थे। इससे पहले सर्वदलीय छात्र मोर्चा के बैनर तले रवि प्रकाश सिंह, सतनाम सिंह, झारखंड छात्र मोर्चा के अरविंद वैद्य, पवन सिंह, हेमंत पाठक, संयुक्त छात्र मोर्चा के रवि रंजन सिंह चंदेल समेत राकेश पांडेय ने सोमवार को कॉलेज खुलने के साथ ही शहर के अधिकतर कॉलेजों को बंद करा दिया।

प्रिंसिपल आज देंगे वीसी को रिपोर्ट

क्या है मामला : कॉलेजकी बीएड प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान गुरुवार को इंटरनल वीक्षक शुभ्रा सरकार ने कोमल