पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिटनेस के लिए 14 दिसंबर को दौड़ेंगे जमशेदपुरवासी

फिटनेस के लिए 14 दिसंबर को दौड़ेंगे जमशेदपुरवासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिटनेसके लिए 14 दिसंबर को शहर में दौड़ का आयोजन किया जाएगा। टाटा स्टील द्वारा आयोजित जमशेदपुर रन थॉन में पांच आयु वर्ग में स्पर्धाएं होंगी। स्पर्धाएं 10, 7, 5 और 3 किमी की आयोजित की जाएंगी। पांच किमी की स्पर्धा दो आयु वर्ग में आयोजित होंगी।

दौड़ में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन http://innovationsinc.in/event/tata2014 वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा वे जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के एकाउंट विभाग में तीन सौ रुपए जमा कर प्रतिभागी बन सकते हैं। यह राशि दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक 10 दिसंबर तक जमा होगी।

कहां से कहां तक

सभीआयु वर्ग की दौड़ जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से शुरू होंगी और कीनन स्टेडियम आकर समाप्त होगी। लेकिन सबके रूट अलग-अलग होंगे।

दौड़ में पांच हजार प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है। खेल के साथ-साथ फिटनेस के लिए टाटा स्टील खेल विभाग के द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन द्वारा 10 किमी दौड़ को मान्यता दी गई है। येथे उपस्थित : यहजानकारी टाटा स्टील के उपाध्यक्ष सुनील भास्करन ने संवाददाता सम्मेलन में दी। मौके पर टाटा स्टील खेल विभाग के हेड चार्ल्स ब्रोमियो, कारपोरेट सर्विसेज के चीफ रितुराज सिन्हा, आशीष सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पांच हजार प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

इच्छुक व्यक्ति ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

दूरी प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ पंचम

10किमी 51 हजार 41 हजार 31 हजार 21 हजार 11 हजार

07 किमी 25 हजार 20 हजार 15 हगार 10 हजार 7,500

05 किमी 10 हजार 8 हजार 7 हजार 6 हजार 5 हजार

पुरस्कार की राशि

दूरी प्रतिभागी

10किमी 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष महिला

07 किमी कंपनियों संस्थानों के कर्मचारी

05 किमी कक्षा छह से 12 तक के स्कूली बच्चे और सीनियर सिटीजन

03 किमी नि:शक्त

पांच आयु वर्ग में दौड़

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जानकारी देते उपाध्यक्ष सुनील भास्करन और अन्य।