9 मई को मैट्रिक 30 मई को इंटर का रिजल्ट
जमशेदपुर | झारखंडएकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि अभी तक घोषित नहीं की है, लेकिन दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट प्रकाशन की तिथि उसने तय कर दी है। जैक के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 9 मई और इंटर के तीनों संकाय का रिजल्ट 30 मई को जारी किया जाएगा। जैक ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की भी कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके तहत मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से 2 अप्रैल के बीच और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 2 से 16 अप्रैल के बीच होगा। इसके लिए जैक ने राज्य के सभी जिला शिक्षा विभाग को पत्र लिख कर 10 दिसंबर तक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र का निर्धारण और मैट्रिक और इंटर के लिए प्रस्तावित मूल्यांकन केंद्र की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।