आदिवासी विरासत के संरक्षण पर आज सेमिनार
जमशेदपुर | समेकितजन विकास केंद्र द्वारा आदिवासी विरासत पर मंगलवार को सुंदरनगर के पटेलनगर में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें वर्तमान परिवेश में नष्ट हो रही आदिवासी परंपरा को संजोने और संवारने की जरूरत पर मंथन किया जाएगा। समेकित जन विकास केंद्र के निदेशक सीआर प्रभु ने बताया कि वर्तमान समय में नई पीढ़ी अपनी पारंपरिक विरासत से दूर हो रही है। अगर समय रहते हम सजग नहीं हुए, तो वर्तमान पीढ़ी इसे बचाने में समर्थ नहीं हो पाएगी।