- Hindi News
- मुंबई गए घूमने, घर से एक लाख रुपए के गहने चोरी
मुंबई गए घूमने, घर से एक लाख रुपए के गहने चोरी
जमशेदपुर. गोलमुरी थाना अंतर्गत टुइलाडुंगरी बी ब्लॉक क्वार्टर नंबर 10 में पांच दिसंबर की रात एक लाख के सोने के गहने चोरी हो गए। चोर मेन गेट का ताला काटकर अंदर घुसे। उन्होंने दो कमरों का भी ताला काट कर अलमारी में रखे गहने गायब कर दिए। घर के मालिक अरविंद पास्कल टोप्पो बेटी के साथ मुंबई घूमने गए थे। वे घर की चाबी पास में रहने वाली बड़ी बेटी ओलोमिया भट्टाचार्य को देकर गए थे। छह दिसंबर को ओलोमिया घर पहुंची, तो ताला कटा और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने गोलमुरी थाना को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस संबंध में ओलोमिया ने सोमवार को गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। गोलमुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।