पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कारमेल को हरा सेंट मेरीज स्कूल विजेता

कारमेल को हरा सेंट मेरीज स्कूल विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनारीबाल विहार में आयोजित इंटर स्कूल फुटबॉल का खिताब सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल ने जीत लिया है। सोमवार को खेले गए फाइनल में सेंट मेरीज ने निर्धारित समय तक मैच का फैसला नहीं होने पर पेनाल्टी शूट आउट में जीत दर्ज की। सेंट मेरीज ने 3-1 से खिताबी जीत हासिल की।

सेंट मेरीज की ओर से मनीष हेंब्रम, मयंक शेखर और कृष्णा परियार ने गोल किए।

कारमेल की अोर से एकमात्र गोल तारापद महतो ने गोल किया। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में गार्डेन यंग, निदेशक इंटरनेशनल एकेडमी मुख्य अतिथि थे।

उपविजेता कारमेल जूनियर कॉलेज

विजेता सेंट मेरीज स्कूल