जमशेदपुर ब्लूज 80 रनों से विजयी
जमशेदपुर| जेएससीएडिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को जमशेदपुर ब्लूज ने टाटा सेरसा को 80 रनों से हरा दिया। टेल्को ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर ब्लूज ने 43.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 195 रन बनाए। शिव शंकर ने 39 रन और दीप लोध ने 33 रनों की पारी खेली। बादशाह अहमद ने टाटा सेरसा के लिए 39 रन देकर तीन विकेट झटक लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टाटा सेरसा की टीम 31.5 ओवर में 115 रनों के स्कोर पर सिमट गई। जमशेदपुर ब्लूज की ओर से हितेश मेहरा ने 30 रन देकर पांच विकेट झटके।