- Hindi News
- फाइनल में हिल टॉप और गुलमोहर के बीच भिड़ंत
फाइनल में हिल टॉप और गुलमोहर के बीच भिड़ंत
जमशेदपुर| टाटामोटर्स खेल विभाग के तत्ववाधान में चल रहे इंटर स्कूल बास्केटबॉल के फाइनल में हिल टॉप स्कूल का मुकाबला गुलमोहर हाई स्कूल से होगा। फाइनल मंगलवार को खेला जाएगा। सेमीफाइनल में हिल टॉप स्कूल ने लिटिल फ्लावर स्कूल को 42-24 अंकों के अंतर से हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल में गुलमोहर हाई स्कूल ने विद्या भारती चिन्मया विद्यालय को 34-17 अंकों के अंतर से हरा दिया।
हिल टॉप स्कूल और लिटिल फ्लावर स्कूल के बीच चल रहा मैच।