- Hindi News
- कंपनी ने एक माह बाद दवा देने की शर्त रखी
कंपनी ने एक माह बाद दवा देने की शर्त रखी
एमजीएमअस्पताल में दवा की खरीद के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से की गई पहल पर अब एक नया पेंच फंस गया है। दवा खरीद के लिए जिस कंपनी को टेंडर प्रक्रिया से चुना गया है, उस कंपनी ने एक महीने के अंदर दवा देने की शर्त रखी है, जबकि अस्पताल प्रबंधन जल्द दवा की मांग कर रहा है। क्योंकि अस्पताल में महीनों से दवा नहीं है। इस कारण मरीज उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि इसके पूर्व अस्पताल अधीक्षक बदलने के कारण दवा खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरा नहीं हो सकी थी। अस्पताल के अधीक्षक डॉ आरवाई चौधरी ने कहा कि दवा की कमी दूर करने के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही दवा की कमी को दूर कर ली जाएगी। अभी अस्पताल के इमरजेंसी से लेकर ओपीडी वार्ड हर जगह दवा की कमी है। मरीजों को अधिकतर दवाएं बाहर से खरीदने पड़ रही हैं।
एमजीएम अस्पताल