- Hindi News
- निखरेगी बच्चों की प्रतिभा : प्रो. शुक्ला
निखरेगी बच्चों की प्रतिभा : प्रो. शुक्ला
जेवियरलेबर रिलेशंस इन्स्टीट्यूट (एक्सएलआरआई), जमशेदपुर के सीआईआई (कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री) यंग इंडियन (वायआई) की ओर से रविवार को टाटा प्रेक्षागृह में इंटर स्कूल इवेंट्स क्षितिज-14 का आयोजन किया गया। इसमें शहर के 15 स्कूलों के 500 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। हिंदी के साथ ही अंग्रेजी माध्यम के स्कूली छात्रों की प्रतिभा को एक मंच देने के मकसद से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत किया। क्षितिज-14 का उदघाटन संस्थान के प्रोफेसर मधुकर शुक्ला और फादर जेम्स ने किया। प्रोफेसर शुक्ला ने क्षितिज के आयोजकों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह कार्यक्रम शहर के स्कूली बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने में मददगार साबित होगा। दिनभर चले इस इवेंट्स में जूनियर डांस, सीनियर डांस, टैलेंट शो, नाटक, क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
टाटा प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करतीं छात्राएं उपस्थित विद्यार्थी।
प्रतियोगिता के परिणाम
छह बच्चों को मिली स्कॉलरशिप
एक्सएलआरआईके छात्रों ने छह बच्चों को एक साल की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप देने की घोषणा की। स्कॉलरशिप पाने वालों के नाम-राहुल श्रीवास्तव (एबीएस राम मंदिरम्), शुभ शंकर शर्मा (एआईडब्ल्यूसी एकेडमी फॉर एक्सीलेंस), यामिनी (आरएमएस, बालीचेला), निधि कुमारी (ज्ञानदीप हाई स्कूल), दीक्ष साहू (श्री कालगीधर मिडिल स्कूल) और जवेरिया इफत (केपीएस, मानगो)
>>नाटक : नरभेरामहंसराज स्कूल (पहला), एबीएस राम मंदिरम् मिडिल स्कूल (दूसरा) और सेंट जोसेफ हाई स्कूल (तीसरा)
>>जूनियरडांस : एआईडब्ल्यूसीएकेडमी ऑफ एक्सीलेंस (पहला), केरला पब्लिक स्कूल (दूसरा) और एडीएल सोसायटी स्कूल (तीसरा)
>>सीनियरडांस : आरएमएसबालीचेला हाई स्कूल (पहला), केरला पब्लिक स्कूल (दूसरा) और सेंट जोसेफ हाई स्कूल (तीसरा)
>>पेटिंग: केटेगरी वन : पूजाकुमारी (एआईडब्ल्यूसी एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस), शुभम कुमार महतो (डीएवी इंग्लिश स्कूल) और मो. सलीम (केपीएस)
>>पेंटिंग: केटेगरी टू : अंकितासिन्हा (एआईडब्ल्यूसी एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस), अमीन नाज (केपीएस) और फैजल जिलानी (केपीएस)
>>पेंटिंग: केटेगरी थ्री : विशालडिक्रूज (आरएमएस बालीचेला हाई स्कूल), प्रिया महतो (केपीएस) और कीर्ति वर्णवाल और एस दास (नरभेराम हंसराज स्कूल)
>>क्विज: ऋषिमसकरा और सुतेज शर्