पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिलटॉप क्षेत्र में बनेगा काल्पनिक मंदिर

हिलटॉप क्षेत्र में बनेगा काल्पनिक मंदिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेल्कोके हिलटॉप स्कूल एरिया में इस वर्ष चार लाख की लागत से भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल को काल्पनिक मंदिर का रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा लाइटिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पूजा कमेटी के अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल ने बताया कि यहां वर्ष 1946 से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा पंडाल में हर वर्ष काफी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही वॉलेंटियर भी रखे जाएंगे। भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। पंडाल के निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल से कारीगर बुलाए गए हैं।

पंडाल एक नजर में

कमेटी: श्रीश्रीसार्वजनिक दुर्गा-काली-लक्ष्मी पूजा कमेटी

स्थान: हिलटॉप स्कूल एरिया, टेल्को

स्थापना: 1946

पंडाल: काल्पनिकमंदिर

लागत: चारलाख

पूजाकमेटी

अध्यक्ष-रविसिंह चंदेल, सचिव-केकेशर्मा, कैशियर-मिथिलेशसिंह, राकेश सिंह, सदस्य-ब्रिजभूषण, जीतेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, मिथुन, राम लुनार

^यहां पूजा परंपरागत तरीके से की जाती है। पंडाल के निर्माण में चार लाख की लागत आएगी। भक्तों के आकर्षण के लिए लाइटिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।^ रविसिंह चंदेल, अध्यक्ष,पूजा कमेटी