पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा ने बनाई चुनावी रणनीति

झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा ने बनाई चुनावी रणनीति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोष्ठी में महिला सशक्तीकरण पर जोर

शिविर में मोतियाबिंद के 20 मरीज मिले

झामुमोसे संबद्ध झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक रविवार को निर्मल गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष जिकरुल होदा की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई गई। हेमंत सरकार में मदरसों को अनुदान मिलने के मसले को अल्पसंख्यकों के बीच प्रचारित करने की योजना बनाई गई। झारखंड आंदोलन के समय से झामुमो के साथ मुसलमानों के जुड़ाव को भी तरीके से लोगों के बीच ले जाने पर मंत्रणा हुई।

पार्टी के केंद्रीय महासचिव शेख बदरुद्दीन ने कहा कि अल्पसंख्यकों के प्रति शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन का लगाव किसी से छुपा हुआ नहीं है। वे समाज में सभी जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने पर यकीन करते हैं। भाजपा सरकार में कई साल तक मदरसों के अनुदान का मसला लटका रहा। सीएम बनने के बाद हेमंत सोरेन ने इसके लिए बड़ा कदम उठाया। वे कहने नहीं, बल्कि करने में विश्वास करते हैं।

बैठक में केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार, केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, जिलाध्यक्ष रमेश हांसदा, लालटू महतो, मनव्वर हुसैन, अनवर अली, मतलूब हुसैन, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद अयूब, अब्दुल बारी अंसारी आदि शामिल हुए।

बैठक में शामिल झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य।