कांग्रेस नेताओं ने की पदयात्रा
जमशेदपुर | पूर्वीसिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय खां ने कार्यकर्ताओं संग रविवार को जुगसलाई में पदयात्रा कर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इससे पूर्व उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर उन्होंने कहा कि स्व प्रदीप मिश्रा कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। अत: हमें उन्हें सदैव सम्मान देना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि कमेटी हर वर्ष उनकी जयंती मनाएगी। मौके पर अरविंद मिश्रा, ज्योति मिश्रा, सुरेश धारी, आशीष रजक, बिट्टू, अखिलेश समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।