पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए किया कोष संग्रह

बाढ़ पीड़ितों के लिए किया कोष संग्रह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | आमआदमी पार्टी (आप) नेता प्रेम कुमार के नेतृत्व में रविवार को साकची गोलचक्कर पर बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए राहत कोष संग्रह अभियान चलाया। यह 26 सितंबर तक चलेगा। प्रेम कुमार ने बताया कि 20 सितंबर तक कोष में 6,180 रुपए जमा हुए हैं। 26 सितंबर तक जमा होने वाली राशि को उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराया जाएगा। मौके पर कुमार चंद्र मार्डी, मो. इकबाल अंसारी, सत्येंद्र सिंह, शंभू सिंह, आरडी राय, सुमंत चौधरी, राजकुमार पासवान, मनोज मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।