पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डरें नहीं, कैंसर से लड़ें : डॉ पात्रो

डरें नहीं, कैंसर से लड़ें : डॉ पात्रो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंसरसे डरें नहीं, बल्कि उससे लड़ें। यह कहना है टाटा मेन हॉस्पिटल के चिकित्सक सह नेशन इंप्रूवमेंट सोसायटी (एनआईसी) के मुख्य संरक्षक डॉ ओमप्रकाश पात्रो का। वे रविवार को सोसायटी की ओर से माइकल जॉन ऑडिटोरियम में कैंसर पर आयोजित सेमिनार को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे।

डॉ पात्रो ने बताया कि वे खुद कैंसर के मरीज हैं। पहले स्टेज में पकड़ में आने से कैंसर का इलाज संभव हो सका। उन्होंने कहा कि मरीज के परिजन समाज के लोगों को भी कैंसर मरीज के प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है कैंसर के नाम से ही मरीज भयभीत हो जाता है और मानसिक रूप से कमजोर हो जाता है। इसलिए ऐसे मरीजों को विशेष सहानुभूति की जरूर होती है। इससे पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेमिनार का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अगर हम किसी एक व्यक्ति की जान बचाने में सहयोग करते हैं, तो उसका पूरा परिवार बिखरने से बच जाता है। इसलिए हम सबको मानव सेवा मानवीय हित के बारे में सोचना चाहिए।

ये हैं कैंसर के प्रमुख लक्षण

>अत्यधिक बदहजमी (पेट खराब होना) जो ठीक हो।

> साधारण घाव, जो ठीक होना

> वो खून जो असमय बहे

> छाती या शरीर के किसी भी हिस्से में बदलाव या गांठ

> सामान्य रूप से आवाज में बदलाव या निगलने में तकलीफ होना

> मस्से का बढ़ना या चमकीला होना

> नहीं बंद होने वाली खांसी

> मुंह के अंदर सफेद दाग

उचित इलाज से ठीक हो सकती है बीमारी : डॉ मिश्र

सेमिनारमें विशेष आमंत्रित सदस्य कैंसर विशेषज्ञ डॉ पीके मिश्र ने कहा कि जागरूकता से हम इस भयानक बीमारी का शिकार होने से बच सकते हैं। सही समय पर उचित इलाज से यह बीमारी पूरी तरह से ठीक हो सकती है। लेकिन, विडंबना यह है कि अधिकतर मामलों में मरीज जब डॉक्टर के पास पहुंचते हैं तो यह दूसरे या तीसरे स्टेज तक पहुंच चुका होता है, जहां इसे पूरी तरह ठीक कर पाना संभव नहीं होता। सोसायटी के अध्यक्ष चंदन डे ने कहा कि उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस अभियान में समाज के लोगों की मदद मिल रही है। धन्यवाद ज्ञापन सोसायटी के महासचिव संजय झा ने किया। मौके पर एमटीएमएच, हिमोफिलिया सोसायटी ऑफ इंडिया, स्कूल ऑफ होप समेत शहर के अन्य समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे।

सेमिनार को संबोधित करतीं डॉ बीआर मास्टर मंच पर मौजूद अितथिगण।