भाजयुमो ने स्टेशन पर लगाया शिविर
जमशेदपुर | महानगरभारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से रविवार को स्टेशन गोलचक्कर के समक्ष जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए शिविर लगाया गया। शिविर का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष रतन महतो ने किया। इस दौरान लोगों ने स्वेच्छा से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए राशि दान दी। मदद करने वाले लोगों का नाम, पता और मोबाइल नंबर लेकर सूची तैयार की गयी। भाजयुमो प्रवक्ता हरजिंदर सिंह निक्के ने बताया कि एकत्रित सहयोग राशि प्रधानमंत्री बाढ़ राहत कोष में जमा की जाएगी। शिविर में धनंजय उपाध्याय, संदीप शर्मा बॉबी, पप्पू राव, मुकेश सिंह पप्पू, हनु जैन, प्रिंस सिंह, धीरज सिंह, रामजी सिंह, विनय मिंज, गणेश सिंह, राजू यादव, प्रमोद सिंह, सोनू खान, नित्य, विक्रम, किशोर आदि ने सहयोग किया।