माझी भवन में लगा रक्तदान शिविर
जमशेदपुर। अंबेडकरबादीअनुसूचित जाति कल्याण समिति घाटशिला शाखा की ओर से रविवार को पावड़ा स्थित माझी महाल भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीओ सत्यवीर रजक ने किया रक्त संग्रह करने के लिए जमशेदपुर ब्लड बैक और भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के डॉक्टरों को बुलाया गया था। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष संजय रजक ने बताया की समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष कुछ ना कुछ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है उसी परम्परा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। मौके पर ब्लड बैंक की ओर से डॉ अनिता शर्मा, डॉ सुभजीत, राजीव,पल्लव,भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से डॉ टीबी दत्ता,रीना घटक,कौशिक राय,सौरव चटर्जी,रवि सरकार,अतुल आदि वही समिति की ओर से संजय रजक, गोपाल सीट, उत्तम नाग, चितरंजन दास,प्रवीर माझी,अमर माझी, बबलू धावडीया,सुनील सीट आदि मौजूद थे।