इंदरजीत सिंह को हार का डर : भोमा
जमशेदपुर। सेंट्रलगुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। इसी बीच रविवार को सीजीपीसी के महासचिव जसवंत सिंह भोमा ने कहा कि चुनाव में हार के डर से इंदरजीत सिंह चुनावी प्रक्रिया शुरू नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में कहीं नहीं लिखा, कि सर्वसम्मति हो। चुनाव की घोषणा के बाद एक से ज्यादा उम्मीदवार नहीं होने पर ही सर्वसम्मति की जा सकती है। वे समर्थन जुटाने के लिए ही देरी कर रहे हैं। गत 2011 के चुनाव में शैलेंद्र सिंह ने जो गलती की थी, वह इंदरजीत सिंह भी दोहरा रहे हैं। शैलेंद्र को टुइलाडुंगरी और गौरीशंकर गुरुद्वारा को वोट से वंचित रखने के कारण ही हार का मुंह देखना पड़ा था। इधर, इंदरजीत भी टिनप्लेट, नामदाबस्ती, गौरीशंकर का चुनाव लटका कर रखे हैं और संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इंदरजीत सिंह ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार किया है। उनका कहना है कि भोमा उनके शुभचिंतक हैं।