पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्वजों की पूजा महान कर्म : सुनील

पूर्वजों की पूजा महान कर्म : सुनील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वजोंकी पूजा करना उनकी जयंती के मौके पर उन्हें याद करने से बड़ा कर्म और नहीं हो सकता है। महाराजा अग्रसेन का समाज निर्माण में अहम योगदान रहा है। ऐसे कर्मयोगी पुरुष को याद करने वाले अग्रवाल समाज को यह आशीर्वाद जमाने से मिला है कि वे समाज को हमेशा से नई दिशा देते रहे हैं। यह बातें जिला के अपर उपायुक्त सुनील कुमार ने रविवार को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में आयोजित अग्रसेन जयंती के मौके पर कहीं। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर महाराजा अग्रसेन की 5139वें जयंती का आयोजन किया गया था।

समारोह के सम्मानित अतिथि धालभूम अनुमंडल दंडाधिकारी प्रेम रंजन ने कहा कि कोई भी पूर्वजों के आशीर्वाद उनके दिखाए मार्ग पर चले बगैर आगे नहीं बढ़ सकता है। अग्रवाल समाज अपने बेहतर कार्य सामाजिक दायित्वों को निभाने के लिए ही जाना जाता है। उन्होंने ऐसे मौके पर समाज के बच्चों महिलाओं के लिए प्रतियोगी कार्यक्रम के आयोजन की खूब सराहना की। कार्यक्रम का उदघाटन उद्योगपति रमेश अग्रवाल ने किया। मौके पर सम्मेलन के अध्यक्ष दीपक भालोटिया, महासचिव संतोष अग्रवाल, समारोह संयोजक अशोक मोदी, कोषाध्यक्ष राजेश रिंगसिया, सह संयोजक प्रभा पाड़िया मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महावीर गुप्ता, सुशील खीरवाल, दुर्गा मित्तल, प्रदीप पाड़िया, राजेंद्र मोदी, सत्यनारायण अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, वासुदेव खेमका, साबरमल अग्रवाल, मंजू खंडेलवाल, पुष्पा संघी, सीमा जवानपुरिया, अल्का चेतानी, ममता मुरारका, कमल नरेडी, महेंद्र गढ़वाल, मुरली धर केडिया, गोविंद अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, केदार पलसानिया का योगदान रहा। इससे पूर्व बच्चों के लिए सुबह से ही चैंबर भवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

चैंबर भवन में कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथि (ऊपर) उपस्थित लोग।

प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं महिलाएं।

प्रतियाेगिता के परिणाम

>>आर्ट ऑफपेपर फोल्डिंग : रोशनअग्रवाल जितिषा नागोलिया

>>चित्रांकन :प्रथम : शोभाकुमारी, द्वितीय: आकांक्षाकेडिया, तृतीय: कशिशनरेडी

>>स्वास्थ्य शिशुफैंसी ड्रेस ग्रुप ‘ए’ : प्रथम : आध्याझुनझुनवाला, द्वितीय: प्रिंसअग्रवाल, तृतीय: शानवीमंगोलिया

>>स्वस्थ शिशुफैंसी ड्रेस ग्रुप ‘बी’ : प्रथम : हियासाअग्रवाल, द्वितीय: यशवीजैन, तृतीय: प्रियंसापोद्दार

>>खाना खजाना: प्रथम : सुरभिकाबरा, द्वितीय: नेहाकाबरा, तृती