पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने गीत नृत्य प्रस्तुत कर मन मोहा

बच्चों ने गीत-नृत्य प्रस्तुत कर मन मोहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। प्राथमिकविद्यालय अमल संघ पाठशाला सिदगोड़ा में रविवार को शारदीय उत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिदगोड़ा के थाना प्रभारी सह मुख्य अतिथि शंभूनाथ गुप्ता, सचिव संदीप सिन्हा चौधरी, जयंती चक्रवर्ती, सोनी बोस अचिंतम गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिपाली डे, बनानी सेनगुप्ता, शुभ्रा देवी, अपर्णा दत्ता, इती बनर्जी, देवाशीष लहरी, सामंत कुमार, नारायण मुखी, गोरव बर्नजी आदि का योगदान रहा। पाठशाला के बच्चों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चोें गीत,नृत्य के अलावा कविता प्रसुतत कर उपस्थित लोगों की वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम प्रस्तुत करनेवाले बच्चों में आनंदिदा गुप्ता, रुमा सेनगुप्ता, सुस्मिता चक्रवर्ती, प्रथमा सेनगुप्ता, देवयानी दास, सनत सरकार, जयदेव गोस्वामी, प्रिया मुखर्जी, राधिका मुखी, मनीषा नामता, शकुंतला महतो, आयशा कुमारी, पीयू दास, सरस्वती दास मोहंती, अंजली बाउरी, अंजली कुमारी, सिजनी बोस, अनामिका चौधरी, सिमरन कौर, श्रुति दत्ता, प्रज्ञा सिन्हा चौधरी आदि शामिल थे।