जुस्को मॉल का काम बंद कराएंगे : सचिव
जमशेदपुर | टाटास्टील शहर के लोगों की जान की परवाह नहीं करती है और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए फ्लाई ओवर का निर्माण नहीं कराएगी, तो झाविमो जुस्को के मॉल निर्माण कार्य को बंद करवाएगा। यह बात गुरुवार को काशीडीह पार्टी कार्यालय में झाविमो के केंद्रीय सचिव अभय सिंह ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि झाविमो ने झारखंड सरकार और टाटा स्टील की तानाशाही के विरोध में 20 सितंबर को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है।