बुजुर्गों को दें आदर : शुक्ला
वर्कर्सकॉलेज, मानगो में गुरुवार को छात्रों के लिए नि:शुल्क सामान्य ज्ञान नैतिक शिक्षा की कक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज की सभी कक्षा के छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। इसका संचालन कॉलेज के दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ दिपंजय श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि आज युवा मंदिर, मस्जिद गुरुद्वारा में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। ईश्वर के सामने सिर झुकाते हैं, लेकिन वे अपने घर में माता-पिता और बुजुर्गों का आदर करना भूल गए हैं। जबकि, यही माता-पिता धरती पर ईश्वर के रूप हमारे उज्ज्वल भविष्य को बनाने का काम करते हैं।
प्रिंसिपल डॉ. डीपी शुक्ला ने कहा कि नैतिक शिक्षा सिर्फ हमारे व्यवहार को अच्छा बनाती है, बल्कि भविष्य में सफलता दिलाने में भी अहम योगदान देती है। उन्होंने कहा कि नैतिकता को सिर्फ व्यवहार में ही नहीं, बल्कि अपने जीवन के हर कार्य से जोड़ना चाहिए। कई बार इसके पालन में कुछ कठिनाई आती है, लेकिन इससे प्राप्त सफलता स्थाई होती है। वहीं, छात्र परिवार में अपने बुजुर्गों को भी सम्मान दें। इस दौरान छात्रों ने प्रिंसिपल शिक्षकों से प्रश्न भी पूछे।
वर्कर्स कॉलेज, मानगो में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि छात्र-छात्राएं।
>>पहली बार हुआ आयोजन : कार्यक्रममें कॉलेज के शिक्षक डॉ. केपी शुक्ला, डॉ राजेंद्र भारती, डॉ अंतरा कुमारी डॉ प्रसून दत्त सिंह ने भी अपने विचार रखे। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि कोल्हान यूनिवर्सिटी के किसी कॉलेज में पहली बार इस विषय पर कक्षा का आयोजन किया गया है।
एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर। अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज में व्याप्त समस्याओं को लेकर गुरुवार को कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। एबीवीपी द्वारा यह प्रदर्शन कॉलेज में छात्र-छात्राओं को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाओं के लिए किया गया था। इस दौरान एबीवीपी की ओर से प्रिंसिपल डॉ. डीपी शुक्ला को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में कॉलेज में छात्रों के लिए साफ पीने का पानी और शौचालय की व्यवस्था, नए क्लास रूम का निर्माण, प्रत्येक क्लास रूम में बिजली की समुचित व्यवस्था, सुविधा युक्त कॉमन रूम, कॉलेज में आनेवाले नए छात्र और अभिभावकों के लिए पूछताछ काउंटर की व्यवस्था करने की मांग की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व एबीवीपी के संगठन मंत्री सुजीत वर्मा ने किया।