अवकाश का सामंजन करें : डीइओ
जमशेदपुर। जिलाशिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) मुकेश कुमार सिन्हा ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे 2014 में निर्धारित या घोषित अवकाश का सामंजन या परिवर्तन करें। इसके साथ ही शिक्षकों द्वारा लिए जा रहे निरीक्षण अवकाश को भी इससे नहीं जोड़े जाने का निर्देश दिया है। डीइओ ने कार्यालय में समर्पित इस तरह के सभी अनुरोध को अस्वीकृत कर दिया है। साथ ही सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे विद्यालय स्तर पर इस प्रकार का सामंजन करें।