पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर। डॉ.एससी दास की नियुक्ति कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव के

जमशेदपुर। डॉ.एससी दास की नियुक्ति कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। डॉ.एससी दास की नियुक्ति कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव के पद पर होने से सभी कॉलेजों के कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। गुरुवार को गोलमुरी स्थित एमबीएम कॉलेज में हुई झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष आरसी ठाकुर ने कहा कि डॉ. दास एक गतिशील एवं कर्मशील व्यक्ति हैं। विश्वविद्यालय को इनके कार्यों के प्रति समर्पण की भावना का लाभ मिलेगा। साथ ही आशा है कि उनके द्वारा कर्मचारियों की समस्या का भी समाधान किया जाएगा। बैठक में संयुक्त सचिव एसएन पांडेय, प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज किशोर, सचिव विश्वंभर यादव, प्रमोद सिंह, एसएन मिश्रा, उमेश सिंह आदि उपस्थित थे।

डॉ. दास के कुलसचिव बनने पर महासंघ में हर्ष