पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यू डाइस फॉर्म नहीं भरा, तो आरटीई के तहत होगी कार्रवाई

यू डाइस फॉर्म नहीं भरा, तो आरटीई के तहत होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनिफाइडडिस्ट्रिक्ट इनफॉरमेशन सिस्टम फाॅर एजुकेशन (यू डाइस) फॉर्मेट के माध्यम से शिक्षा विभाग को जानकारी उपलब्ध नहीं कराने वाले स्कूलों पर विभाग की ओर से शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पहले शिक्षा विभाग की ओर से प्रखंड स्तर पर यू डाइस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जो पूर्वी सिंहभूम जिला में 22 से 27 सितंबर के बीच सभी प्रखंडों में आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी एडीपीओ प्रकाश कुमार ने दी।

एडीपीओ ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राथमिक से हायर सेकेंडरी तक के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को शामिल होना अनिवार्य है, चाहे वह सरकारी, निजी, गैर सहायता प्राप्त या अल्पसंख्यक विद्यालय के हों। इसके लिए स्कूलों को विभाग की ओर से प्रशिक्षण की तिथि और स्थान के संबंध में पत्र भेजा जा रहा है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार, शामिल नहीं होनेवाले स्कूलों पर शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

>>जिले के कितने स्कूल होंगे शामिल : प्राथमिक स्कूल : 1478,सेकेंडरीस्कूल : 63,प्लसटू या जूनियर कॉलेज : 21,माध्यमिक विद्यालय : 825, उच्चविद्यालय : 215

>>दी जानेवाली प्रमुख जानकारी : स्कूलका नाम सहित पूरा विवरण, स्कूल की कैटेगरी, शिक्षकों और छात्रों की संख्या, ड्रॉप आउट छात्रों की संख्या, आरटीई के अनुसार कुल शिक्षण दिवस, प्रोत्साहन राशि मिलती है या नहीं, स्कूल में पढ़ने वाले नि:शक्त बच्चों की जानकारी, मध्याह्न भोजन का ब्योरा, बच्चों को पढ़ाई जाने वाली भाषा, प्री वोकेशनल प्रशिक्षण कार्यक्रम की स्थिति, शिक्षकों के नंबर और वे कंप्यूटर संचालन के लिए प्रशिक्षित हैं या नहीं आदि।

टास्क फोर्स करेगी जांच

स्कूलोंद्वारा दिए गए आंकड़ों की जांच के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसमें प्रखंड में 25 फीसदी स्कूलों की और जिला में 10 फीसदी स्कूलों की रेंडमली जांच करनी है।

^आगामी वित्तीय वर्ष की योजना के निर्धारण के लिए राज्य और केंद्र सरकार की ओर से यू डाइस फॉर्मेट के अनुसार स्कूलों से ब्योरा लिया जाएगा। इससे पहले 22 से 27 सितंबर तक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।^प्रकाश कुमार,एडीपीओ,शिक्षा परियोजना

पूर्वी सिंहभूम के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 50 मास्टर ट्रेनर प्रधानाध्यापकों क