पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग साधना शिविर छह से 12 तक

योग साधना शिविर छह से 12 तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। सत्यानंदयोग केंद्र गुजराती सनातन समाज के संयुक्त तत्वावधान में छह से 12 अक्टूबर तक गुजराती सनातन समाज परिसर में योग साधना शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे तक उच्च योग साधना संध्या छह बजे से साढ़े सात बजे तक मानसिक संतुलन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में बिहार योग विद्यालय, मुंगेर के परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी विज्ञान चैतन्य योग सिखाएंगे। साधना शिविर में प्राण शक्ति की जागृति, मंत्र साधना ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। वहीं, संध्या विश्राम सहज एकाग्रता के विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।