पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर। अवरप्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय (गोलमुरी) में गुरुवार से शुरू हुए

जमशेदपुर। अवरप्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय (गोलमुरी) में गुरुवार से शुरू हुए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। अवरप्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय (गोलमुरी) में गुरुवार से शुरू हुए दो दिवसीय भर्ती कैंप के पहले दिन 601 उम्मीदवारों का चयन हुआ, जबकि 1161 शार्टलिस्टेड हुए। इस संबंध में नियोजनालय के सहायक निदेशक शशिभूषण झा ने बताया कि कैंप में 35 कंपनियां शामिल हुई हैं। इसमें मजदूर से लेकर प्रबंधक की बहाली होनी है। कैंप में शामिल होने वाली कंपनियों में उषा मार्टिन, टायो, आधुनिक, रामकृष्ण फोर्जिन, आरएसबी, टीआरएफ, हीरो मोटर कॉर्प, टीवीएस, आरएसडब्ल्यू राजस्थान आदि प्रमुख हैं। सहायक निदेशक ने बताया कि जो शार्टलिस्टेड हुए हैं, संबंधित कंपनी के नियमानुसार लिखित, प्रैक्टिकल इंटरव्यू के आधार पर उनका चयन होगा।

भर्ती कैंप में 601 का चयन, 1161 शार्टलिस्टेड