145 आजमीन हज का जत्था आज होगा रवाना
जमशेदपुरसे आजमीन हज का बड़ा जत्था शुक्रवार को रवाना होगा। शुक्रवार होने के कारण आजमीन हज रड़गांव या रांची में जुमा की नमाज अदा करेंगे। उधर, जमशेदपुर से 10 यात्रियों की फ्लाइट 17 सितंबर की शाम 7.30 बजे निर्धारित थी। उनकी फ्लाइट 18 सितंबर को रवाना हुई।
हज कमेटी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के 145 लोगों की फ्लाइट 19 सितंबर की शाम 7.30 बजे है। उनकी रिपोर्टिंग हज हाउस में कर दी गई है। हज यात्रियों की विदाई कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था इत्तेहादुल मुस्लेमीन के फिरोज खान के अनुसार, 19 सितंबर की सुबह मानगो गांधी मैदान में सुबह 8.30 बजे सामूहिक दुआ का कार्यक्रम होगा।
आजादनगर थाना में सम्मानित हज यात्री अन्य।
हज यात्री जख्मी, फ्लाइट की तिथि बढ़ी
आजादनगरनिवासी और इस साल हज पर जाने वाले रशीद आलम सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए। उनकी फ्लाइट 19 सितंबर को थी। आजादनगर शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान ने बताया कि वे अपने पुत्र के साथ स्कूटर से जा रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना में हाथ की हड्डी टूट गई। इसलिए उनकी फ्लाइट 25 को जाएगी।
आजादनगर थाना में मिला सम्मान
इस वर्ष हज पर जाने वाले आजादनगर थाना शांति समिति के दो सदस्य रशीद आलम और फिरोज असलम को बुधवार को थाना परिसर में फूल माला भेंट कर सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी दिलीप यादव ने आजमीन हज को सम्मानित किया। मौके पर शांति समिति के अध्यक्ष शेख बदरुद्दीन, सचिव मुख्तार आलम खान, मो. शाकिर, उमर खान आदि मौजूद थे।