विधायक ने ट्रांसफॉर्मर का किया उदघाटन
जमशेदपुर | बिरसानगरजोन नंबर 8 स्थित रविदास कॉलोनी में गुरुवार को 200 केवीए के नए ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक रघुवर दास ने किया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्मर के लगने से रविदास कॉलोनी के लोगों को अब पर्याप्त मात्रा में बिजली मिलेगी। इससे बिजली की समस्याओं से निजात मिलेगी। इस मौके पर बोल्टू सरकार, जीतेंद्र कुमार मिश्रा, रामकुमार पांडेय, मिथिलेश सिंह यादव, कमलेश सिंह, रवि झा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।